BCCI Naman Awards Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने किसे समर्पित किया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड?

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को बीसीसीआई ने कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा है। जानिए मास्टर ब्लास्टर ने किसी समर्पित किया ये अवार्ड? 

सचिन तेंदुलकर और जय शाह (साभार BCCI)

मुंबई: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को शनिवार को ‘कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से नवाजा गया। बीसीसीआई के पूर्व सचिव और आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन जय शाह ने सचिन को अपने हाथों से भारतीय क्रिकेट के लिए किए योगदान से सम्मानित किया। भारत के लिए 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 51 वर्षीय तेंदुलकर के नाम खेल के इतिहास में टेस्ट और वनडे में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। वो 100 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले दुनिया के एकलौते और टेस्ट क्रिकेट में 50 से ज्यादा शतक जड़ने वाले एकलौते बल्लेबाज हैं।

परिवार के विश्वास,प्यार और बलिदान का परिणाम है ये अवार्ड
कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार हासिल करने के बाद सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करके इसे उस हर शख्स और प्रशंसक को समर्पित किया जिसने उनकी इस यात्रा में सहयोग किया। तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा,’कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। 24 साल तक चली मेरी क्रिकेट यात्रा कभी भी मेरी नहीं रही, यह हर कोच के मार्गदर्शन, हर साथी के भरोसे, हर प्रशंसक के अटूट समर्थन और मेरे परिवार के विश्वास, प्यार और बलिदान का परिणाम है।’

CATEGORIES:

News-Sports

No responses yet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Comments